खड़गपुर: काला शामपुर गांव में 9 माह की गर्भवती महिला की विषैले सर्प दंश से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
शामपुर थाना क्षेत्र के काला शामपुर गांव में गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात्रि लगभग 2:00 बजे धर्मेंद्र तांती की 22 वर्षीय पत्नी बिंदु देवी को सोए अवस्था में जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई । इसे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं परिवार में कोहराम मच गया।