खड़गपुर: मझगांय गांव में जितिया पर्व के दौरान स्नान करते समय वृद्ध महिला की बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत
शामपुर थाना क्षेत्र के मझगांय गांव में जितिया पर्व में स्नान करने के क्रम में एक वृद्ध महिला की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। जिसका शव गुरुवार को सुबह 7:00 पानी में तैरता मिला। जिसकी पहचान मझगांय गांव के सोनी देवी के रूप में की गई जो दिन पूर्व जितिया पर्व के नहाए खाए के दिन स्नान करने के लिए मजगांव गांव में ही बाढ़ के पानी में गई थी।