खड़गपुर: आईटीआई परिसर खड़गपुर में जन सुराज खड़गपुर प्रखंड संगठन की बैठक संपन्न, अनिल बिन्द बने प्रखंड अध्यक्ष
गुरुवार को संध्या 4:00 बजे जन सुराज खड़गपुर प्रखंड के कार्यवाहक समिति की घोषणा आईटीआई परिसर सूर्यमंदिर के सामने में की गयी। परिसर में उपस्थित लोगों ने जय बिहार जय जन सुराज के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान किया। तत्पश्चात जन सुराज व प्रशांत किशोर द्वारा संचालित पिछले 22 महीने से पदयात्रा के उद्देश्य पर बनी एक लघु फिल्म को प्रदर्शित किया गया।