खड़गपुर: दुर्गा पूजा को लेकर हवेली खड़गपुर थाना परिसर में शांति समिति सदस्यों की बैठक आयोजित
बुधवार को 5:00 बजे शाम में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने की। बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि आप सभी पूजा समिति 30 सितंबर तक लाइसेंस के लिए अपना आवेदन थाना में जमा कर दें ताकि समय से आप सभी का लाइसेंस निर्गत कर आप सभी को दिया जा सके