राजपुर: विजयादशमी पर राजपुर थाना परिसर में शस्त्रों की पूजा, थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
बलरामपुर जिले के राजपुर में विजयादशमी के पावन अवसर पर थाना परिसर में शस्त्र पूजा की परंपरा निभाई गई। इस दौरान शस्त्रागार में रखे गए सभी शस्त्रों को बाहर निकालकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। आपको बता दें कि दशहरे के मौके पर हर साल राजपुर थाने में शस्त्र पूजा का आयोजन किया जाता है। इस परंपरा के तहत साल में एक बार शस्त्रागार में रखे गए शस्त्रों को बाहर