Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

सीजन चालू

Buxar, Buxar | Jun 11, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 24 जून 2026

बक्सर में प्रत्येक माह आयोजित होगा "पंचायत विकास दिवस"

आज दिनांक 24 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। 

जिसमें प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित किए जाने वाले ‘पंचायत विकास दिवस’ कार्यक्रम की तैयारियों एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पूर्वाहन 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा। 

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम सभा के सभी सम्मानित सदस्यों तक कार्यक्रम की सूचना समय पर पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम का आयोजन पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन, विद्यालय, सामुदायिक भवन अथवा ऐसे सार्वजनिक स्थल पर किया जाए, जहां सभी वर्गों के लोग आसानी से एकत्रित हो सकें। साथ ही स्थल पर पर्याप्त रोशनी, शुद्ध पेयजल, शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिला पदाधिकारी ने पंचायत विकास दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने तथा ग्राम पंचायत के सम्मानित सदस्यों एवं पंचों के माध्यम से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर आम लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर कार्यक्रम के प्रभावी संचालन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 24 जून 2026 बक्सर में प्रत्येक माह आयोजित होगा "पंचायत विकास दिवस" आज दिनांक 24 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित किए जाने वाले ‘पंचायत विकास दिवस’ कार्यक्रम की तैयारियों एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पूर्वाहन 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम सभा के सभी सम्मानित सदस्यों तक कार्यक्रम की सूचना समय पर पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम का आयोजन पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन, विद्यालय, सामुदायिक भवन अथवा ऐसे सार्वजनिक स्थल पर किया जाए, जहां सभी वर्गों के लोग आसानी से एकत्रित हो सकें। साथ ही स्थल पर पर्याप्त रोशनी, शुद्ध पेयजल, शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला पदाधिकारी ने पंचायत विकास दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने तथा ग्राम पंचायत के सम्मानित सदस्यों एवं पंचों के माध्यम से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर आम लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देने का निर्देश दिया। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर कार्यक्रम के प्रभावी संचालन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 24, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक : 24 जून 2026

जिला पदाधिकारी ने किया SDRF भवन का निरीक्षण, मानसून एवं बाढ़ तैयारी की समीक्षा

आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से आज दिनांक 24 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा SDRF भवन का निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने बक्सर जिले में प्रतिनियुक्त SDRF टीम की तैयारियों एवं उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी बक्सर को SDRF के सहयोग से आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश दिया। ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को आवश्यक संपर्क पथों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के निर्देश भी दिए। जिससे आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों एवं SDRF कर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपदा की स्थिति में समयबद्ध एवं प्रभावी रिस्पांस सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के उचित रख-रखाव एवं नियमित निरीक्षण पर भी विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि SDRF भवन में कुल 60 बीएम बोट, पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट, स्विमिंग ट्यूब सहित अन्य आवश्यक बचाव उपकरण उपलब्ध हैं। 

जिला पदाधिकारी ने सभी उपकरणों का समुचित संधारण एवं उपयोग के लिए उन्हें हमेशा तैयार रखने का निर्देश दिया।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar #buxarcity #buxarjila #BuxarNews #bihar #buxar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक : 24 जून 2026 जिला पदाधिकारी ने किया SDRF भवन का निरीक्षण, मानसून एवं बाढ़ तैयारी की समीक्षा आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से आज दिनांक 24 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा SDRF भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बक्सर जिले में प्रतिनियुक्त SDRF टीम की तैयारियों एवं उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी बक्सर को SDRF के सहयोग से आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश दिया। ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को आवश्यक संपर्क पथों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के निर्देश भी दिए। जिससे आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों एवं SDRF कर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपदा की स्थिति में समयबद्ध एवं प्रभावी रिस्पांस सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के उचित रख-रखाव एवं नियमित निरीक्षण पर भी विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि SDRF भवन में कुल 60 बीएम बोट, पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट, स्विमिंग ट्यूब सहित अन्य आवश्यक बचाव उपकरण उपलब्ध हैं। जिला पदाधिकारी ने सभी उपकरणों का समुचित संधारण एवं उपयोग के लिए उन्हें हमेशा तैयार रखने का निर्देश दिया। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar #buxarcity #buxarjila #BuxarNews #bihar #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 24, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 24 जून 2026

जिला पदाधिकारी ने की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, प्रत्येक गांव एवं किसानों के घरों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

आज दिनांक 24 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। 

बैठक में कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर, सहायक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान बक्सर नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज की समस्या, ट्रांसफार्मरों की स्थिति, जर्जर विद्युत लाइनों के कारण उत्पन्न बाधाओं तथा उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक गांव, किसानों एवं सभी घरों तक नियमित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। 

उन्होंने कहा कि विशेष कर कृषि कार्यों एवं सिंचाई की आवश्यकता को देखते हुए किसानों को पर्याप्त विद्युत उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए तथा तकनीकी कारणों से आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उसे यथाशीघ्र बहाल किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु प्रभावी निगरानी तंत्र विकसित करने तथा शिकायत प्राप्त होने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही विद्युत अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संपादित करने को कहा।

बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि बक्सर जिले के लिए विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 4 किलोमीटर विद्युत केबल उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाने के लिए लगभग 500 नए विद्युत पोल तथा अतिरिक्त विद्युत केबल की आवश्यकता है, जिसके लिए विभाग द्वारा मांग भेजी गई है।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में विद्युत वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने, जर्जर तारों एवं पोलों के प्रतिस्थापन तथा आवश्यक अतिरिक्त अवसंरचना के विकास हेतु प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 

जिला पदाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों, किसानों एवं उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर प्रभावी ढंग से कार्य करें।

बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सतत निगरानी की जा रही है।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration #BuxarNews #buxarcity #bihar #buxarjila #buxar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 24 जून 2026 जिला पदाधिकारी ने की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, प्रत्येक गांव एवं किसानों के घरों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश आज दिनांक 24 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। बैठक में कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर, सहायक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान बक्सर नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज की समस्या, ट्रांसफार्मरों की स्थिति, जर्जर विद्युत लाइनों के कारण उत्पन्न बाधाओं तथा उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक गांव, किसानों एवं सभी घरों तक नियमित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विशेष कर कृषि कार्यों एवं सिंचाई की आवश्यकता को देखते हुए किसानों को पर्याप्त विद्युत उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए तथा तकनीकी कारणों से आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उसे यथाशीघ्र बहाल किया जाए। जिला पदाधिकारी ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु प्रभावी निगरानी तंत्र विकसित करने तथा शिकायत प्राप्त होने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही विद्युत अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संपादित करने को कहा। बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि बक्सर जिले के लिए विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 4 किलोमीटर विद्युत केबल उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाने के लिए लगभग 500 नए विद्युत पोल तथा अतिरिक्त विद्युत केबल की आवश्यकता है, जिसके लिए विभाग द्वारा मांग भेजी गई है। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में विद्युत वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने, जर्जर तारों एवं पोलों के प्रतिस्थापन तथा आवश्यक अतिरिक्त अवसंरचना के विकास हेतु प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों, किसानों एवं उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर प्रभावी ढंग से कार्य करें। बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सतत निगरानी की जा रही है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration #BuxarNews #buxarcity #bihar #buxarjila #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 24, 2026

बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन : 24 जून 2026
बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी प्रमुख खबरें एक साथ, एक जगह देखने और सुनने को मिल जाएंगी। इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।

बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन : 24 जून 2026 बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी प्रमुख खबरें एक साथ, एक जगह देखने और सुनने को मिल जाएंगी। इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।

Buxar, Buxar | Jun 24, 2026

दिव्यांगजन शिविर, दिव्यांग बच्चों की पहचान कर दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के हितार्थ चलाये जा रहे योजनाओं के विषय में जानकरी हेतु:- सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर
@followers CMO Bihar Buxar Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Social Welfare Department, Government of Bihar #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

दिव्यांगजन शिविर, दिव्यांग बच्चों की पहचान कर दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के हितार्थ चलाये जा रहे योजनाओं के विषय में जानकरी हेतु:- सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर @followers CMO Bihar Buxar Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Social Welfare Department, Government of Bihar #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 24, 2026