घाघरा: जिला आयुष समिति द्वारा घाघरा ब्लॉक परिसर में प्रखंड स्तरीय चिकित्सा शिविर का आयोजन
Ghaghra, Gumla | Oct 14, 2025 जिला आयुष समिति के तत्वावधान में घाघरा प्रखंड परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर में होम्योपैथी पद्धति के चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य सम्बंधित बीमारियों की जांच किया।साथ ही इससे बचाव और उसके उपायों की जानकारी दी। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करवाई।