घाघरा: सेरेंगदाग गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन अधूरा, निजी घर में चल रहा केंद्र: ग्रामीणों ने दी जानकारी
Ghaghra, Gumla | Oct 13, 2025 सेरेंगदाग गांव की आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर सरकार के “बच्चा शिक्षा मिशन” के दावों की पोल खोल रही है। गांव में आंगनबाड़ी भवन वर्षों से अधूरा पड़ा है, और ठेकेदार द्वारा काम बीच में ही छोड़ दिया गया है। विभागीय उदासीनता का आलम यह है कि न कोई निरीक्षण हो रहा है, न ही कोई पहल। परिणामस्वरूप केंद्र आज भी एक निजी घर में संचालित होने को विवश है।