घाघरा: हापामुनि गांव में कुएं में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा
Ghaghra, Gumla | Oct 14, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के हापामुनि गांव में कुआं में गिरकर हापामुनी ग्राम निवासी युवक जगदीश उरांव की मौत हो गई।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया। घटना के बाबत मृतक के पिता देवरिया उरांव ने बताया कि उसके पुत्र जगदीश का सोमवार की शाम मानसिक संतुलन खराब हो रहा था।रात में सोया।वही सुबह में उठा घूमने के लिए निकला और कुआं में जा गिरा।