घाघरा: घुट्टी गांव में सड़क दुर्घटना, मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल, 2 को गुमला रेफर किया गया
Ghaghra, Gumla | Oct 12, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के घुट्टी गांव में मोटरसाइकिल सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में घुट्टी ग्राम निवासी वासुदेव राम,सोनू राम,गोडरा गुमला निवासी संदीप राम के नाम शामिल है।तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सोनू बासुदबेव को रेफर कर दिया।