हमीरपुर: 10 लीटर अवैध कच्ची देसी शराब के साथ ग्राम बंधौली से थाना चिकासी पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एसपी के निर्देशन में जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चिकासी पुलिस के द्वारा अभियुक्त देवकरन राजपूत पुत्र अमरचन्द्र निवासी बंधौली गांव को 1 पिपिया में 10 लीटर अवैध कच्ची देसी शराब के साथ ग्राम बंधौली से गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर थाना चिकासी में मुकदमा सं. 44/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।