पीरो: हसन बाजार में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, मचा कोहराम
Piro, Bhojpur | Oct 20, 2026 हसन बाजार थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां मझियांव गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान मिथिलेश खरवार के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है।