स्याना: नगर के बुगरासी चौराहे के निकट कबड़े के गोदाम में आतिशबाजी की चिंगारी से लगी आग, मची अफरा-तफरी
Siyana, Bulandshahr | Nov 9, 2026
नगर के बुगरासी चौराहे के निकट एक कबड़े के गोदाम में आतिशबाजी की चिंगारी से भीषण आग लग गई जिसके चलते मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सोमवार को कोतवाल ने बताया कि देवरात्रि बुगरासी चौराहे के निकट कबाड़े के गोदाम में आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई। बताया कि दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। जहां दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।