छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचीं मंत्री लेशी सिंह, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पूर्णिया। बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बनभाग बंगाली टोला, गणेशपुर संथाली टोला, काझा कोठी, मीरगंज और धमदाहा सहित कई घाटों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग और छठ व्रतियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों के सुझावों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ और नगर पंचायत के अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
#CFNPURNIA #BreakingNews Leshi Singh Nitish Kumar Samrat Choudhary Dilip Jaiswal
Purnea East, Purnia | Nov 9, 2026