सिमडेगा: घुटबहार गांव में जंगली हाथी के हमले से घायल व्यक्ति की सिमडेगा अस्पताल में मौत
सिमडेगा के ठेठईटांगर के घुटबहार मैं मंगलवार की अगले सुबह 3:30 बजे जंगली हाथी के हमले से नमन कांडुलना नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उसके दामाद एवं अन्य लोगों की मदद से सदर अस्पताल सिमडेगा लाया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर सुबह 6:00 बजे सदर अस्पताल वन विभाग की टीम पहुंची और तत्काल ₹10000 का मदद दिया, वहीं आगे कार्रवाई कर रही है।