बरहेट: हरिशचंद्रपुर मोड़ के पास टोटो और टैंकर की आमने-सामने की भिड़ंत, 7 लोग घायल, सभी रेफर
बरहेट- साहिबगंज मुख्य सड़क पर रविवार के पूर्वाह्न हरिशचंद्रपुर मोड़ के समीप टोटो और टैंकर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।इस दुर्घटना में टोटो सवार सात लोग घायल हो गए।सभी का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में डॉक्टर संतोष टुडू ने किया तथा सभी को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया । पुलिस मामले की जांच में जूटी है।