आरोन: हमीरगढ़ गांव में एक व्यक्ति की हुई संदिग्ध मौत, मृतक के भाई ने SP से शिकायत कर लगाए हत्या के आरोप, की कार्यवाही की मांग
आरोन थाना के हमीरगढ़ गांव में एक पेड़ के नीचे मृतक गंगाराम बंजारा का 22 जून को शव मिला था 1 जुलाई को मृतक के भाई नोला बंजारा ने एसपी से कि शिकायत में मृतक की हत्या करने के आरोप लगाए है। फरियादी ने आवेदन में एसपी को बताया, 21 जून 2024 की रात में गांव के कुछ लोग उसके भाई को घर से बुलाकर ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।