आरोन: ग्राम पंचायत झांझोंनके पंचायत भवन आंगनबाड़ी केंद्र राशन दुकान और गौशाला का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
Aron, Guna | Jun 29, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने जनपद पंचायत आरोन की ग्राम पंचायत झांझोन का औचक निरीक्षण किया। पंचायत भवन की व्यवस्थाओ को देखकर कलेक्टर ने प्रशंसा की। आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों की संख्या और उपस्थिति की जानकारी ली। राशन दुकान पर गेहूं चावल नमक और नियमित राशन लेने वाले हितकारी की जानकारी ली। गौशाला में पशुओं को भूसा एवं चारे की जानकारी ली। आवश्यक निर्देश दिए।