आरोन: रूसिया गांव में घर की बिजली का फाल्ट ठीक करने बिजली के खंभे पर चढ़े एक युवक को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती
Aron, Guna | Jun 30, 2024 आरोन थाना क्षेत्र के रुसिया गांव में घर की बिजली में हुए फाल्ट को ठीक करने घर के बाहर खंबे पर चढ़े छोटू अहिरवार नाम के युवक को खंभे पर करंट लगने से खंबे से जमीन पर गिर गया। घायल को परिजन आरोन अस्पताल ले गए, जहा से जिला अस्पताल रेफर किया है। परिजनों का आरोप है। पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। फाल्ट या समस्या की अधिकारी सुनवाई नहीं करते, हमको ठीक करना पड़ता है।