आरोन: कलेक्टर ने जनपद पंचायत कार्यालय में ली जनपद पंचायत आरोन के निर्माण और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Aron, Guna | Jun 29, 2024 गुना के आरोन में कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने जनपद पंचायत के निर्माण और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। अधिकारियो को गौशाला, पीएम जनमन योजना और आवास योजना की समीक्षा की। पंचायत भवन, मरम्मत, आंगनबाड़ी, स्कूलों में सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को करने के निर्देश दिए। प्रत्येक पंचायत में 100 पौधारोपण, अमृत सरोवर आदि के लक्ष्य को समय से पूरा करने आदेश दिए।