आरोन: पाली गांव में उधारी के रुपए मांगने पर एक युवक ने अपने तो पर लगाए मारपीट करने के आरोप, मामला हुआ दर्ज
Aron, Guna | Jun 29, 2024 आरोन थाना क्षेत्र के पाली गांव में फरियादी प्रदीप अहिरवार ने उधारी के रुपए को लेकर मारपीट आरोप लगाए है। शिकायत में पुलिस को बताया, बीती रात घर पर थे। ताऊ आसाराम अहिरवार से ₹4000 उधारी के मांगे तो बोले, गेहूं तो दे दिए। फरियादी ने कहा, गेहूं तो हमारी बटिया के है। उधार लिए रुपए लौटा दो। इसी बात पर मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।