आरोन: पीपरोदा कला गांव में अपना खेत जोतने गई महिला कोटवार को दबंगों ने खदेड़ा, आरोन थाना में की शिकायत
Aron, Guna | Jun 30, 2024 आरोन थाना क्षेत्र के पीपरोदा कला में अपना खेत जोतने गई महिला कोटवार फरियादी राम कुमारी पत्नी स्वर्गीय नंदकुमार यादव को दबंगों ने खेत पर कब्जा करने की नीयत से डरा धमकाकर खदेड़ दिया। पीड़ित महिला कोटवार ने मामले की आरोन थाना में की शिकायत की है। पुलिस जांच में लिया है।