गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरुओं की समाधि पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवस से दौरे पर आज गोरखपुर पहुंचे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद शाम में वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और अपने गुरुओं की समाधि पर पूजा अर्चना करने के बाद आशीर्वाद लिया मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे। शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार का आयोजन भी मुख्यमंत्री कर सकते हैं।