गोरखपुर: जिला कारागार में महर्षि राजश्री टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के छात्रों की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज द्वारा जिला कारागार गोरखपुर में निरुद्ध सिद्ध दोष बंदियों के लिए उच्च शिक्षा के तहत डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की परीक्षाएँ दिसंबर 2024 सत्र के अंतर्गत आयोजित की गईं। गोरखपुर और महाराजगंज के बंदी छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया, जो कारागार शिक्षक राजीव चौरसिया के नेतृत्व में संपन्न हुई।