टीकमगढ़: बानपुर रोड मुक्तिधाम के पास कार के गेट से टकराई बाइक, 3 लोग हुए घायल
बानपुर रोड मुक्तिधाम के पास रविवार को तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। सचिन नाम का युवक अपनी मां और बहन के साथ बाइक से ललितपुर से अपने गांव जा रहा था, रास्ते में बानपुर रोड मुक्तिधाम के पास सड़क किनारे एक चार पहिया वाहन का अचानक गेट खुला और बाइक गेट से टकरा गई जिससे तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए।