टीकमगढ़: युवा दिवस के अवसर पर नज़रबाग प्रांगण में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कलेक्टर व SP हुए शामिल
12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। शहर के नजरबाग प्रांगण में युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजित कार्यक्रम में एसपी, कलेक्टर, प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बच्चों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया।