टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ग्राउंड में पत्रकारों और पुलिस की टीम के बीच हुआ क्रिकेट मैच, पुलिस अधीक्षक भी रहे मौजूद
रविवार दोपहर 3:00 बजे टीकमगढ़ पुलिस ग्राउंड में टीकमगढ़ पुलिस और टीकमगढ़ जिले के पत्रकारों के बीच एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई मौजूद रहे। क्रिकेट मैच में पत्रकारों की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस की टीम को 78 रन का लक्ष्य दिया। पुलिस टीम ने 10 ओवर के मैच में यह लक्ष्य आठ ओवर में प्राप्त कर लिया।