टीकमगढ़: शहर के सोलंकी पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ शहर की सोलंकी पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया। हीरानगर गांव निवासी अशोक नाम का व्यक्ति अपनी बाइक से टीकमगढ़ की ओर एरहा था, रास्ते में सोलंकी पेट्रोल पंप के पास एक वाहन में उसे कट मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।