राऊ: इंदौर क्राइम ब्रांच ने 2024 में ऑनलाइन धोखाधड़ी में 12 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि आवेदकों को दिलाई वापस
Rau, Indore | Dec 5, 2024 इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा आवेदकों से फ्रॉड मामलों में त्वरित कार्यवाही कर आवेदकों के पैसे ठग से वापस कराने का कार्य निरंतर कर रही है। इसी कड़ी में वर्ष 2024 में अबतक आवेदकों के 12 करोड़ 30 लाख की राशि सकुशल वापस कराई गई है। जिसमें आवेदकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए साइबर पाठशाला जैसे अभियान के माध्यम से लाखों लोगों को जागरूक किया गया है।