जगाधरी: इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के निवास स्थान पर की पत्रकार वार्ता
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला आज फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित यमुनानगर विधानसभा के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे। किसान आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार का यह तरीका सही नहीं है। प्रजातंत्र में सबको अधिकार है कि वह अपनी बात रखें और उसे विरोध करने का भी अधिकार है। यह देश के किसान का आंदोलन है।