जगाधरी: संजय किराना स्टोर से गल्ले में रखे हुए पैसे ले गया चोर, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
दुकानदार अपने किसी काम से घर के अंदर गया था जैसे ही वह बाहर दुकान में आए तो उसने देखा उसकी दुकान का गल्ला खुला पड़ा है। जब सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो एक टोपी वाला लड़का उसके गल्ले से पैसे उठता हुआ नजर आ रहा है। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।