जगाधरी: यमुनानगर की सीआईए 1 की टीम ने हमीदा से अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
यमुनानगर की सीआईए एक की टीम लगातार अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों पर काम कर रही है, इसी कड़ी में आज हमीदा के रहने वाले फरमान नाम के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिससे दो अवैध पिस्तौल बरामद की गई है। दो दिन पहले सीआईए की टीम ने गुलाम मुस्तफा डार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जिससे पांच अवैध हथियार बरामद हुए थे।