जगाधरी: बसपा की जिला स्तरीय मीटिंग जगाधरी स्थित जिला कार्यालय में हुई संपन्न
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय मीटिंग जिला कार्यालय जगाधरी में संपन्न हुई । इसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी सहीराम पहुंचे और उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुट जाने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि अंबाला लोकसभा की सीट को जीतकर वह बहन कुमारी मायावती की झोली में डालने का काम करेंगे।