जगाधरी: दशहरा ग्राउंड में 14 फरवरी को मनाया जाएगा पतंग उत्सव: उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र मित्तल
बसंत पंचमी के उपलक्ष में 14 फरवरी को एक पतंग उत्सव का आयोजन दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा। जिसमें नेताओं के साथ आम लोगों से भी पहुंचने के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने अपील की है। ताकि इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। पुलवामा में शहीद हुए शहीदों को भी इस मौके पर श्रद्धांजलि दी जाएगी।