कुलपहाड़: धनतेरस पर पूजा सामग्री लेने निकले किसान, खाद की एक बोरी के लिए दिनभर लाइन में करना पड़ा इंतजार
जैतपुर ब्लॉक में खाद की किल्लत से किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। धनतेरस के दिन भी सैकड़ों किसान एक बोरी खाद के लिए दिनभर समितियों के चक्कर लगाते और लंबी कतारों में खड़े नजर आए। जैतपुर ब्लॉक की दस साधन सहकारी समितियों में से केवल जैतपुर समिति में ही खाद भेजी गई थी। वहीं कुड़ई, बुधवारा, खमा, महुआबांध,अकौना और अजनर सहित समितियों में खाद नहीं।