धरहरा: घर में घुसकर परिवार पर हमला, कुल्हाड़ी से पिता-पुत्र का सिर फोड़ा,मारपीट के दौरान पुत्री के गले से सोने की चेन छीनने का
धरहरा थाना क्षेत्र के शरधापुर गांव में घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना 4 नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। इस संबंध में पीड़ित रहिश बिंद ने धरहरा थाने में आवेदन देकर गांव के ही रंजन बिंद, उनकी पत्नी व पुत्री सहित सात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।