उत्तरकाशी के पवाणी गांव में आग लगने से मचा हड़कंप, राहत-बचाव के लिए टीमें रवाना
उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के अंतर्गत ग्राम पवाणी में आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और राजस्व विभाग, मोरी फायर सर्विस, एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया।
घटनास्थल मोरी से करीब 55 से 60 किलोमीटर दूर है, जिसके चलते राहत एवं बचाव टीमों को मौके तक पहुंचने में समय लग सकता है। फिलहाल आग से हुए नुकसान और किसी प्रकार की जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से घटनास्थल से लगातार जानकारी जुटाई जा रही है।
#Uttarkashi #Mori #PawaniVillage #UttarakhandNews #FireIncident #SDRF #PahadSamachar
Dehradun, Dehradun | Nov 24, 2026