रानीखेत से पूर्व विधायक और उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। करन माहरा ने कहा कि आज क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण पब्लिक मीटिंग आयोजित की गई है, जिसमें पूर्व सीएम हरीश रावत शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हरीश रावत का गृह क्षेत्र है और उनके स्वागत-अभिनंदन के लिए जनता का सैलाब उमड़ पड़ा है। करन माहरा ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि आज हर गांव में शादियां हैं और केदार का इतना बड़ा मेला लगा हुआ है, इसके बावजूद हर गांव से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं। उन्होंने इस अपार समर्थन और उपस्थिति के लिए सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। पूरी खबर के लिए वीडियो देखें।
#UttarakhandNews #HarishRawat #KaranMahara #Ranikhet #UttarakhandPolitics