उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। रुद्रप्रयाग सीट को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।
हरक सिंह रावत ने भरत चौधरी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर पार्टी ने उन्हें 2027 में रुद्रप्रयाग से मैदान में उतारा, तो भरत चौधरी दूर-दूर तक नजर नहीं आएंगे। उन्होंने 2012 के चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि बिना घर-परिवार के भी उन्होंने रुद्रप्रयाग से चुनाव जीतकर दिखाया था। हालांकि, हरक सिंह ने साफ किया कि उनकी पहली पसंद सहसपुर विधानसभा सीट है, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान का होगा।
क्या 2027 में रुद्रप्रयाग में फिर दिखेगा हरक बनाम भरत का मुकाबला? अपनी राय कमेंट में जरूर दें! 👇
#UttarakhandPolitics #HarakSinghRawat #Rudraprayag #UttarakhandElection2027 #DoonHorizon