परसिया: वार्ड क्रमांक दो की रेलवे लाइन कॉलोनी में नल से मिलेगा पानी, नगर पालिका अध्यक्ष ने पाइपलाइन बिछाने का वादा किया
नगर के वार्ड क्रमांक दो के ईडीसी कालरी में रेलवे पटरियो के समीप के मोहल्ले में नागरिकों को नल से पानी मिल सकेगा। नगर पालिका अध्यक्ष विनेाद मालवीय गुरुवार को वार्ड में पहंुचे। नागरिकों की समस्या को लेकर वार्ड पार्षद रुकमा बंसोड ने जानकारी दी। नागरिकों ने अपनी समस्याएं बताई। इस इलाके में पाईप लाईन बिछाने के लिए शुक्रवार निर्देश दिए गए है।