कांके: समाहरणालय में उपायुक्त ने RTE के तहत 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ किया
Kanke, Ranchi | Feb 16, 2026 समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार शाम करीब पांच बजे RTE के तहत 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ किया। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज के हर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का समान अवसर मिले। अभिभावकों की सहायता के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित है।