कांके: झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की होगी रक्षा
Kanke, Ranchi | Feb 16, 2026 झारखंड हाईकोर्ट ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि झारखंड हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि बुजुर्ग माता-पिता को उनके बेटा-बहू द्वारा मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही हो, तो उनके।स्व-अर्जित मकान में बेटा-बहू जबरन नहीं रह सकते।