कांके: कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा, बीजेपी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया
Kanke, Ranchi | Feb 16, 2026 राज्य निर्वाचन आयोग सोमवार शाम करीब चार बजे कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा और बीजेपी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के एक सदस्य के द्वारा सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी समर्थित मेयर उम्मीदवार रोशनी खलखो की तस्वीरों वाला पैकेट दिखाया गया।