कांके: कांग्रेस भवन में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय सलाहकार ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | Feb 16, 2026 कांग्रेस भवन में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय सलाहकार प्रणव झा ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर निशाना साधा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह डील अमेरिका के लिए फायदेमंद है और भारत पर बुरा असर डालेगी। सरकार इसे बजट सत्र में बेहतरीन बता रही है, लेकिन पहले टैरिफ मात्र 3% था, जो अब 18% पर फाइनल हुआ यानी 6 गुना बढ़ोतरी हो गई है।