अशोक नगर: मगरदा चौराहा पर आपे गाड़ी पलटी, 36 वर्षीय युवक घायल, जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोक नगर मगरदा चौराहा पर आपे गाड़ी पलटने से चालक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मगरदा निवासी विजय पुत्र रामलाल साहू उम्र 36 वर्ष बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात 2:30 बजे स्टेशन से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान मगरदा चौराहे पर अचानक से आपे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हाथ पैरों एवं चेहरे में चोटें आई हैं।