खानपुर: खानपुर क्षेत्र के गोलियाखेड़ी गाँव के राजकीय विद्यालय में अज्ञात चोरों ने ट्यूबेल से केबल की चोरी की
खानपुर क्षेत्र के गोलियाखेड़ी गाँव के राजकीय विद्यालय में अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेल से केबल चोरी कर ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सुमन ने आज सोमवार को सुबह 9:30 बजे के लगभग बताया कि जैसे ही वह आज विद्यालय में आए तो उन्होंने देखा कि ट्यूबवेल से अज्ञात चोरों द्वारा केबल चुरा ली गई उन्होंने बताया कि विद्यालय में केबल चोरी की यह दूसरी घटना है ।