छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण।
जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने रोसड़ा अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा, स्वच्छता, रोशनी, बैरिकेडिंग एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ महापर्व के अवसर पर घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में लोक आस्था के महापर्व को संपन्न कर सकें।
#Samastipur #DistrictAdministration #ChhathPuja2026 #Rosera #DM_Samastipur #छठ_महापर्व #जिला_प्रशासन_समस्तीपुर
#CMSamrat #Samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Patna, Bihar | Nov 13, 2026