सुल्तानगंज: सुल्तानगंज स्टेशन पर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 10 लोग पकड़े गए
रेलवे स्टेशन परिसर में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आरपीएफ ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान अवैध पार्किंग, रेल लाइन पार करने और गंदगी फैलाने के मामलों में कुल 10 लोगों को पकड़ा गया। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, अवैध पार्किंग के मामले में 2 लोगों को पकड़ा गया। वहीं, रेल लाइन आर-पार करने के मामले में 3 लोग और स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के मामले