Public App Logo
'चाहे DM को बुला लो, DCP को बुला लो!', कानपुर हाइवे पर लेडी कॉन्‍स्‍टेबल और यात्रियों के बीच घंटों ड्रामा कानपुर: सावन के महीने में हर तरफ कांवड़ यात्रा की धूम धूम मची है। इस बीच, कानपुर-इटावा हाइवे पर एक महिला सिपाही और कांवड यात्रियों के बीच कथित विवाद हो गया। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में महिला सिपाही कह रही है- चाहे डीएम को बुला लो, डीएसपी को बुला लो या किसी नेता को। यात्रियों ने महिला सिपाही पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले का पता लगा रही है। ये घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र की है। रविवार को एक महिला सिपाही औरैया से कानपुर जा रही थी। उन्‍होंने रास्‍ते में कार से जा रहे एक डॉक्‍टर से लिफ्ट ली। रास्‍ते में किसी बात को लेकर उनकी यात्रियों से बहस हो गई। आरोप है कि यात्रियों ने महिला सिपाही का करीब 30 किमी तक पीछा किया। बारा टोल प्‍लाजा के पास यात्रियों ने महिला सिपाही को रोक लिया। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों में हंगामा चला। यात्रियों ने महिला सिपाही से उसकी ड्यूटी और थाने के बारे में जानकारी मांगी। यात्रियों की सूचना पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। महिला सिपाही की पुलिसकर्मी से भी तीखी बहस हुई। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में लोग महिला सिपाही से उसका नाम पूछ रहे हैं तो वह अपना नेम प्‍लेट आगे कर रही दिखा रही है। लोगों ने इस दौरान किसी शख्‍स से फोन पर महिला सिपाही की बात कराई। उससे भी उसकी तगड़ी बहस हो गई। वह उसको मौके पर आने के लिए कहती रही। पुलिस द्वारा बताया गया कि थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत बारा ओवरब्रिज के नीचे हेलमेट न पहनने को लेकर एक महिला आरक्षी (जो कानपुर देहात में नियुक्त नहीं है) एवं कुछ वाहन सवार यात्रियों के मध्य हुई बहस की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। जिसके उपरांत सभी अपने गंतव्य को चले गए। प्रकरण में जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। नोट: मामले की पूरी सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इसलिए फिलहाल किसी भी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। - Orai News