महरौनी: कोरवास निवासी महिलाओं ने गांव में बिक रही शराब को प्रबंधित कराए जाने को लेकर महरौनी तहसील परिसर में किया विरोध प्रदर्शन
कोरवास निवासी दर्जनों महिलाओं ने महरौनी तहसील परिसर में गांव में बिक रही शराब को प्रबंधित कराए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।उन्होंने आरोप लगाया कि शराब की वजह से अधिकांश युवा नशे की गिरफ्त में आ गए हैं।जिसके चलते वह घर की संपत्ति बेच रहे हैं। शराब के कारण कई घर बर्बाद हो गए और बच्चों का भविष्य अंधकार मय हो रहा है।